आने वाले द‍िनों में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम का रुख बदलेगा और गर्मी से राहत म‍िलेगी




वाराणसी मौसम अपडेट 
पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला
वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है और द‍िन चढ़ने के बाद वातावरण में गर्मी का असर भी हो रहा है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम का रुख बदलेगा और गर्मी से राहत म‍िलेगी।
हालांक‍ि पुरवा का जोर धूप में उमस का मेल कराकर लोकल हीट‍ि‍ंग के बाद बार‍िश भी करा सकती है। मौसम व‍िभाग ने इस सप्‍ताह के ल‍िए वातावरण के रुख में व‍िशेष बदलाव का अंदेशा नहीं जताया है।
र‍व‍िवार की सुबह वातावरण का रुख गर्मी की ओर रहा, हालांक‍ि सुबह बादलों के टुकड़ों ने कुछ राहत दी और पुरवा हवाओं के जोर ने मौसम का रुख बदला। जबक‍ि सुबह नौ बजे के बाद धूप चटख होने के साथ ही वातावरण का रुख बदला और मौसम ने करवट ली तो मौसम गर्मी की ओर हो गया। जबक‍ि दोपहर में पुरवा हवाओं ने पसीना सुखाया तो लोगों को पर्याप्‍त राहत म‍िली। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि गर्मी का रुख आगे भी बने रहने का अनुमान जताया है। जबक‍ि मानसून फ‍िलहाल अभी सुस्‍त हो चला है।
बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 37.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.5 ड‍ि‍ग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 24.4°C ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 3.7 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 47% दर्ज क‍िया गया, जबक‍ि अध‍िकतम आर्द्रता 55% दर्ज की गई। वातावरण में पुरवा हवाओं का जोर बना हुआ है लेक‍िन साफ आसमान से मानो आंच की बार‍िश हो रही है। मौसम व‍िभाग ने इस सप्‍ताह मौसम का रुख सामान्‍य रहने का अनुमान जताया है।

संवाददाता संजय त्रिपाठी

Post a Comment

Previous Post Next Post