दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत




गोंडा में नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में जान गंवाने वालों में एक युवक और एक साल का मासूम नवजात शामिल है। मृतक युवक की पहचान सिरसा गांव के रहने वाले शिवकुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार किशुनदासपुर के रहने वाले दुर्गेश के एक साल के बेटे ने भी इस दुर्घटना में दम तोड़ दिया। हादसे की चपेट में आने से दुर्गेश और उनकी पत्नी कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है। यह पूरी हृदयविदारक घटना नवाबगंज-मनकापुर रोड पर स्थित सिरसा गांव के पास की है, जहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों के टकराने से कोहराम मच गया।


संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post