आर.सी.एफ. पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का मामला, दो आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज





मुंबई: आर.सी.एफ. पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 12 जून 2026 को शाम करीब 4:55 बजे फिर्यादी अविनाश पुंजाराम वाघोड़े (34) निवासी चेंबूर, मुंबई, सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान दो आरोपियों ने फिर्यादी के साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने फिर्यादी को धमकाया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक आरोपी ने फिर्यादी को पकड़कर रखा, जबकि दूसरे आरोपी ने किसी धारदार वस्तु से उनके हाथ और पैर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच के बाद आर.सी.एफ. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं, जिनमें हत्या के प्रयास सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post