रामासुब्रमणियन ने साइबर धोखाधड़ी से बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की



नई दिल्ली राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कल नई दिल्ली में डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों से मानवाधिकारों की सुरक्षा पर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने साइबर धोखाधड़ी से बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों के अधिकारों, तथा सुरक्षा पर इसके गंभीर प्रभाव के बारे में बताया। 

न्यायमूर्ति रामा सुब्रमणियन ने कहा कि पिछले छह वर्षों में भारतीयों ने साइबर धोखाधड़ी में 52 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गंवाई है, जिसमें से लगभग आठ प्रतिशत नुकसान डिजिटल धोखाधड़ी से संबंधित है। उन्होंने ऐसे अपराधों को रोकने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रतिक्रिया को मजबूत करने के व्यावहारिक उपायों की आवश्यकता पर बल दिया।

मिडिया रिपोर्ट ए के सिह

Post a Comment

Previous Post Next Post