आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी




संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष तरवां से थानाध्यक्ष बरदह तथा उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरदह से थानाध्यक्ष तरवां स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक विमल प्रकाश राय को प्रभारी निरीक्षक देवगांव से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रानी की सराय से थानाध्यक्ष देवगांव भेजा गया है।
वहीं निरीक्षक अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज तथा उपनिरीक्षक जय प्रकाश को थानाध्यक्ष कप्तानगंज से थानाध्यक्ष महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक मनीष पाल को पीआरओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थानाध्यक्ष पवई नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पवई से स्थानांतरित कर क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन करते हुए अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post