अलीगढ़ देशभर के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस पहल के तहत 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को भारत के विभिन्न राज्यों की स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटीज़ से संबद्ध शीर्ष इंजीनियरिंग एवं तकनीकी महाविद्यालयों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की कॉलेज फीस का वहन संस्था द्वारा किया जाएगा। वहीं छात्र-छात्राओं को केवल हॉस्टल शुल्क एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान स्वयं करना होगा।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें।
संस्था ने आमजन से अपील की है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं तथा सोशल मीडिया और विभिन्न समूहों में साझा करें, जिससे देशभर के जरूरतमंद एवं योग्य विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।
Post a Comment