गांधी पार्क में 11 वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत का आरोप परिजनों ने #आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, सख्त कार्रवाई की मांग




शाहजहाँपुर शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई क्षेत्र में रविवार सुबह एक 11 वर्षीय बालिका के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा कोतवाली चौक पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बच्ची गांधी पार्क में खेलने गई थी। आरोप है कि वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया।

​तहरीर के अनुसार, बच्ची के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद से बच्ची बुरी तरह डरी और सहमी हुई है।

#​पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्ची के साथ ऐसी घटना न दोहराई जा सके।

​मामले में पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post