भारतीय संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' और 'तुमने पुकारा और हम चले आए' जैसे अनगिनत सदाबहार गानों को अपनी जादुई आवाज देने वाली दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने दी।
सुमन कल्याण 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। 1960 और 70 के दशक में लता मंगेशकर के दौर में संगीत जगत में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाने वाली सुमन जी ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में सैकड़ों यादगार गीत गाए थे।
गायिका पर प्रशंसित मराठी जीवनी 'सुमन सुगंध' लिखने वाली मंगला खाडिलकर ने PTI को बताया, "सुमन जी का निधन रात करीब 8 बजे लोखंडवाला स्थित उनके घर पर बुढ़ापे के कारण हुआ। उनका निधन शांतिपूर्ण रहा। पिछले कुछ दिनों से वह अपने ही गाने सुन रही थीं।"
मिडिया रिपोर्ट ए के सिह परमहंस.
Post a Comment