जे.जे. अस्पताल में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद




मुंबई: सर जे.जे. मार्ग पुलिस ने जे.जे. अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिससे 3 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी सागर श्याम पारखे (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और घरफोड़ी के 5 मामले दर्ज हैं।
पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच जारी है।


 संवाददाता जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post