4 घंटे में मोबाइल स्नैचिंग का पर्दाफाश, शिवड़ी पुलिस ने वडाला के दो शातिर आरोपियों को दबोचा




मुंबई: शिवड़ी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का महज 4 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए वडाला के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, एक अन्य चोरी का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटर सहित कुल 85 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 की सुबह करीब 9:15 बजे माझगांव डॉक पोस्ट ऑफिस के पास नवाब टैंक क्षेत्र में दो युवक स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे और एक व्यक्ति के हाथ से TECNO POP कंपनी का मोबाइल फोन जबरन छीनकर फरार हो गए। मामले में शिवड़ी पुलिस स्टेशन में क्राइम नंबर 275/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक स्नेहलसिंह खुले और उनकी जांच टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी स्कूटर पर मोबाइल छीनकर बीपीटी ब्रिज की ओर से भायखला की दिशा में जाते दिखाई दिए। इसके बाद भायखला क्षेत्र के करीब 10 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दोनों आरोपी डारुखाना-शिवड़ी इलाके की ओर लौटते नजर आए।तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कौलाबंदर लास्ट धक्का क्षेत्र में जाल बिछाकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माझगांव डॉक क्षेत्र से एक मोबाइल और भायखला पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक अन्य मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम अब्दुल कादिर जुबैर अली शेख (19, निवासी वडाला) और मोहम्मद लाइक मोहम्मद रफीक शाह (19, निवासी वडाला) के रूप में हुई है।
बरामद माल
TECNO POP मोबाइल - ₹15,000
अन्य मोबाइल फोन – ₹15,000
Suzuki Access 125 स्कूटर – ₹55,000
कुल बरामद माल: ₹85,000
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर, सहायक पुलिस आयुक्त विश्वनाथ कोलेकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोहित खोत तथा पुलिस निरीक्षक अभिजीत जाधव के मार्गदर्शन में की गई।


 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post