मुंबई: मुंबई पुलिस ने "ऑपरेशन शोध-4" के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य लापता बच्चों, महिलाओं और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाना है।
यह अभियान मुंबई शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के सहयोग से चलाया गया, जिसमें वर्षों से लापता मामलों की गहन जांच की गई और कई लोगों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया गया।
अभियान की मुख्य बातें:
पुलिस ने तकनीकी जांच और जमीनी स्तर पर सर्च ऑपरेशन के जरिए कई गुमशुदा लोगों को ट्रेस किया।
लंबे समय से दर्ज पुराने मामलों को भी दोबारा खोलकर कार्रवाई की गई।
बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
कई मामलों में पुलिस ने 900 और 1098 हेल्पलाइन और मिशन वात्सल्य पोर्टल (wcd.gov.in) की मदद ली।
संवाददाता जावेद शेख
Post a Comment