लालगंज चौकी को मिला नया प्रभारी, रविंद्र पांडे ने संभाला कार्यभार



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़। जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज चौकी में नवागत चौकी प्रभारी के रूप में रविंद्र पांडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यभार संभालने के बाद चौकी प्रभारी रविंद्र पांडे ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आम जनता को सुरक्षा का बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जाएगा। साथ ही किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
नवागत चौकी प्रभारी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में नई ऊर्जा और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post