सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य तैयारी, डीएम सैमुअल पाल एन ने खुद संभाली कमान शिवालयों में चला मेगा स्वच्छता अभियान




जौनपुर शासन के निर्देशों के क्रम में सोमवार 11 मई 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय *“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”* को लेकर जौनपुर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन* के निर्देशन में जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के समन्वय से मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन* ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के सभी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। डीएम के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला दिनभर विभिन्न शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।

अभियान के तहत गौरीशंकर शिव मंदिर सिंगरामऊ, मैदासपट्टी खुटहन, तहसील शाहगंज के विकासखंड सोंधी अंतर्गत शिव मंदिर सहांवे, ग्राम पंचायत सिंगरामऊ, ग्राम पंचायत चंदापुर* और लेदुका स्थित शिव मंदिर* समेत जनपद के कई प्रमुख शिवालयों में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया।

सिर्फ सफाई अभियान ही नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजनों को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। प्रमुख शिवालयों में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन और भजन संध्या* जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इसके साथ ही विद्यालयों में रंगोली, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं* का आयोजन कर बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने की पहल भी की जाएगी।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन* ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। जनपद मुख्यालय से लेकर सभी तहसीलों और विकासखंडों में इसे उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं।

संवाददाता शुभाष शाश्त्री



Post a Comment

Previous Post Next Post