मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के आरोपी इकबाल मोहम्मद अली शेख (36) को PIT-NDPS एक्ट 1988 के तहत एक साल के लिए पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी धारावी इलाके का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी पर ड्रग्स तस्करी के कुल 8 मामले दर्ज बताए गए हैं।
यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट द्वारा दर्ज मामले में की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से ड्रग्स तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डिटेंशन कार्रवाई का प्रस्ताव महाराष्ट्र गृह विभाग को भेजा गया।
महाराष्ट्र गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 24 मई 2026 को येरवडा सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में PIT-NDPS एक्ट के तहत लगातार अपराध करने वाले कुल 7 आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है। यह इस साल की सातवीं डिटेंशन कार्रवाई है।
आरोपी के खिलाफ वर्ली, धारावी और साकीनाका पुलिस स्टेशनों में NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी लंबे समय से ड्रग्स तस्करी में सक्रिय था।
यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्तदेवेन भारती , संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन में डीसीपी नवनीत धावले, एसीपी सुधीर हिरडेकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे, पुलिस निरीक्षक अमित घोगरे समेत एंटी नारकोटिक्स सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment