मुंबई: मुंबई के चर्चित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े आरोपी चिंकू पठान को अदालत द्वारा सज़ा सुनाए जाने के बाद अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स सिंडिकेट में हलचल मच गई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक चिंकू पठान का नाम लंबे समय से कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े ड्रग्स कारोबार में सामने आता रहा है। कोर्ट के इस फैसले को मुंबई में बढ़ते नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ ड्रग्स सप्लाई, तस्करी और नेटवर्क ऑपरेट करने से जुड़े कई अहम सबूत एजेंसियों को मिले थे। इसी आधार पर अदालत ने उसे दोषी मानते हुए सज़ा सुनाई। फैसले के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इसे संगठित अपराध और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।
मुंबई पुलिस और नारकोटिक्स एजेंसियां लगातार ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही हैं, जो युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ड्रग्स कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर मुंबई में अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स तस्करी और बाहरी नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।
संवाददाता जावेद शेख
Post a Comment