जगदीश सोनकर ने लड्डू बांटे,पटाखे फोड़े, झाल मुड़ी खिलाकर मनाया विजय उत्सव




संवाददाता एच.एन.कुरैशी 

मछलीशहर जौनपुर _ मछलीशहर नगर स्थित डाक बंगले पर पश्चिम बंगाल, असम , पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कार्यकर्ताओं संग जश्न मनाया। जगदीश सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाई, लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया और पटाखे बजाकर खुशी के तौर पर विजय उत्सव मनाया।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की प्रचंड जीत (200+ सीटें) के बाद देशभर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसी खुशी में मछलीशहर विधानसभा में  ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और "जय श्री राम" के नारों के साथ उत्साह मनाया। इस जीत को ममता बनर्जी के शासन का अंत और ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।
और कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर अटूट विश्वास है। यह दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन के रूप में देखा जा रहा है। और उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। और मछलीशहर में भी कमल खिलेगा।इस मौके पर रामचंद्र बिंद, मीना पटेल, प्रीति प्रजापति, गोली पटवा एडवोकेट,रवि पटवा, राजेश गुप्ता, राजन सिंह, नितेश जायसवाल, अनुराग सिन्हा, अभिषेक सिंह, दीपू सभासद , दिनेश, वसीम खान, एडवोकेट पवन, फहमी रिज़वी, सैफ राईन आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post