मुंबई: मुंबई पुलिस मुख्यालय में आज एक गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया, जहां मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों डीसीपी डॉ. प्रवीण मुंडे, डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय और डीसीपी दीक्षितकुमार गेडाम को पदोन्नत कर एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (DIG रैंक) बनाया गया। इस अवसर पर उनके परिवारजन भी मौजूद रहे, जिससे समारोह का माहौल भावुक और गर्वपूर्ण बन गया।
मुंबई पुलिस कमिश्नर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, ईमानदार कार्यशैली और पुलिस विभाग में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग और आम नागरिकों के बीच इन अधिकारियों की छवि कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारियों के रूप में रही है। खासतौर पर डॉ. प्रवीण मुंडे और कृष्णकांत उपाध्याय ने अपने-अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने तीनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी मुंबई और मुंबईकरों की सेवा में और बेहतर योगदान देंगे।
संवाददाता जावेद शेख
Post a Comment