ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश करने वाले डीसीपी डॉ. मोहित कुमार गर्ग अब जोन 9 का कार्यभार संभालेंगे





मुंबई: मुंबई पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. मोहित कुमार गर्ग का जोन 2 से जोन 9 में तबादला होने से पुलिस विभाग और स्थानीय नागरिकों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जोन 2 के निवासी उनके जाने से भावुक हैं, वहीं जोन 9 के नागरिक नई उम्मीद और उत्साह से भरे हुए हैं।
जोन 2 में अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. मोहित कुमार गर्ग ने अपनी ईमानदारी, सख्त प्रशासन और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई। अपराध पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनता की चिंताओं को गंभीरता से सुनना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं थीं।उनके कार्यकाल में कई संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई देखने को मिली, जिससे आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी उनके शांत स्वभाव और निष्पक्ष कार्यप्रणाली की सराहना की।
ज़ोन 9 में उनकी नियुक्ति को लेकर लोगों का कहना है कि जिस तरह उन्होंने ज़ोन 2 में अपनी मेहनत और ईमानदारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई, उसी तरह वे ज़ोन 9 में भी कानून व्यवस्था को नई मजबूती देंगे।
स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. मोहित कुमार गर्ग जैसे अधिकारी मुंबई पुलिस की साख को और ऊंचा करते हैं तथा उनकी कार्यशैली युवाओं के लिए प्रेरणा है।
मुंबई पुलिस विभाग में उनके नए कार्यकाल को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ज़ोन 9 में भी वे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए अपनी अलग छाप छोड़ेंगे। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post