वर्ली में खुलेआम मटका जुआ? स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल





मुंबई: वर्ली के जे. बी. टेमकर मार्ग जंक्शन इलाके में कथित रूप से खुलेआम मटका जुआ चलाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि फुटपाथ, चाय की दुकानों और पान शॉप के आसपास भारी भीड़ के बीच ऑनलाइन तरीके से मटका कारोबार संचालित किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोबाइल फोन के जरिए नंबर दर्ज किए जाते हैं और तुरंत छोटे प्रिंटर से जुए की पर्ची निकाली जाती है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला वर्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि "तेंदुलकर" नाम से पहचाना जाने वाला कथित मटका संचालक बिना किसी डर के यह अवैध कारोबार चला रहा है। जबकि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती द्वारा अवैध जुआ और मटका कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इलाके के रहवासियों का कहना है कि इस तरह के जुए से युवा और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने वर्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर इस कथित मटका कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। 


संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post