मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार




संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

आजमगढ़  सरायमीर  06 मई 2026  थाना सरायमीर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को क्षेत्र के एक निवासी ने थाना सरायमीर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कौरागहनी निवासी भीम पुत्र पुनवासी ने उसकी मानसिक रूप से कमजोर बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ व गलत हरकत की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 109/2026 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
बुधवार को उपनिरीक्षक धीरज कुमार अपनी टीम के साथ अभियुक्त की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कौरागहनी नहर के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे अभियुक्त को घेराबंदी कर करीब 4:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना बयान न्यायालय में देने की बात कही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक धीरज कुमार, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव एवं कांस्टेबल अंकित गुप्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post