कंदिवली एएनसी यूनिट ने बड़ा अभियान चलाया, 4 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।


मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की कंदिवली यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके में एक बड़ा अभियान चलाया और करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, कंदिवली एएनसी यूनिट को सूचना मिली थी कि वर्सोवा के यारी रोड इलाके में ड्रग्स की एक बड़ी सप्लाई डील होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर इलाके में छापा मारा। ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 765 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान अयूब मलिक (32), निवासी देहरादून, उत्तराखंड, और दानिश भूरा अली (23), निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 10 मई, 2026 को सुबह लगभग 3 बजे गिरफ्तार किया गया था।एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8 (ए), 21 (ए) और 29 के तहत एफआईआर संख्या 50/2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस ड्रग नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं और मुंबई में इसकी आपूर्ति कहां से हो रही थी।

यह पूरा अभियान मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री लक्ष्मी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेश बलकावड़े, डीसीपी श्री नवनाथ धवले और एसीपी श्री हिरदेकर के मार्गदर्शन में चलाया गया। कांदिवली एएनसी यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post