मुंबई: आरे पुलिस स्टेशन की टीम ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरे पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पता लगाया। गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से ही विवाद था। इसी दुश्मनी के चलते हमला हुआ। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment