दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, एक गंभीर





गोंडा। जिले के जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगरे पुरवा (दत्त नगर) में शनिवार को एक बेहद दुखद सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी बलराम वर्मा के 14 वर्षीय पुत्र कुलदीप वर्मा और विकास वर्मा के 16 वर्षीय पुत्र अभय वर्मा मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने के लिए धानेपुर-दत्तौली मार्ग होते हुए आनंद नगर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
गंभीर रूप से घायल कुलदीप वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अभय वर्मा को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप वर्मा अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।  

प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी         
पत्रकार अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post