एंटी-इम्प्लीमेंटेशन स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई, 107 किलो गांजा बरामद।





कल्याण  पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त परिमंडल-3 के नेतृत्व में एंटी-इम्प्लीमेंटेशन स्क्वॉड ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 107 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बरामद किए गए मादक पदार्थ को किस इलाके से लाया गया था और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी, इसकी गहन जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post