संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, चुस्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में तैनात 59 उपनिरीक्षकों (एसआई) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कई चौकी प्रभारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस व्यापक फेरबदल को आगामी अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था तथा क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को पहाड़पुर कोतवाली से हटाकर चौकी प्रभारी लोहरा मुबारकपुर बनाया गया है, जबकि प्रमोद कुमार यादव को लोहरा मुबारकपुर से पहाड़पुर कोतवाली भेजा गया है। हरिकेश कुमार राय को कोतवाली से बिलरियागंज तथा अभिषेक कुमार मिश्रा को देवगांव से चौकी प्रभारी सिविल लाइन कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार सिंह को कचहरी चौकी से कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में चन्द्रप्रकाश कश्यप को गोसाई बाजार गम्भीरपुर से कचहरी कोतवाली, अश्वनी कुमार मिश्रा को मुबारकपुर से चौकी प्रभारी गोसाई बाजार गम्भीरपुर तथा अभिषेक कुशवाहा को कोतवाली से जहानागंज भेजा गया है। मनीष मणि त्रिपाठी को सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अहरौला तथा धर्मेन्द्र शर्मा को मूसेपुर सिधारी से चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर बनाया गया है।
धर्मेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी जेल सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंधरापुर नियुक्त किया गया है। वहीं रंजन कुमार शाह को बोगरिया तरवां से चौकी प्रभारी जेल सिधारी तथा हरिकृष्ण मिश्रा को पवई से बोगरिया तरवां भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त कई अन्य उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई तैनाती दी गई है। महिला उपनिरीक्षकों में रुपम वर्मा को पुलिस लाइन से महिला चौकी मुबारकपुर, आरती यादव को महिला चौकी मुबारकपुर से जहानागंज, खुशबू चौधरी को कंधरापुर, आकांक्षा पाण्डेय को बिलरियागंज तथा इस्मिता गुप्ता को सिधारी भेजा गया है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता, अपराध नियंत्रण एवं जनपद में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी उपनिरीक्षक जल्द ही अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Post a Comment