युवकों के बीच मारपीट, चले लात-घूंसे, VIDEO बनाने वाले को पीटा मोबाइल छीना; पुलिस ने शुरू की जांच




शाहजहांपुर में युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान एक युवक ने मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया और उसका मोबाइल छीन लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र की है। बीती रात एक फ्रूट दुकान के पास कुछ युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उनके बीच बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि जल्द ही वह मारपीट में बदल गई।युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। सड़क के बीचों-बीच यह मारपीट काफी देर तक चलती रही।
वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की।इसी दौरान एक युवक ने मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास किया। मारपीट कर रहे युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ भी मारपीट की।
हालांकि, बाद में उसका मोबाइल वापस कर दिया गया।मारपीट का यह वीडियो बीती रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और घटना की जांच शुरू कर दी है।

अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post