मुंबई: ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलमा के प्रेसिडेंट अल्लामा मौलाना सैयद मोइन मिया और रज़ा अकादमी के प्रेसिडेंट अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी ने देवेन भारती से मुलाकात कर मौलाना सैयद खालिद अशरफ और उनके बच्चों पर हुए हमले के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि इस हमले में कथित तौर पर ड्रग पेडलर्स शामिल हैं, जो क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का डर कायम रहे।
उलेमा ने कहा कि मौलाना सैयद खालिद अशरफ एक सम्मानित धार्मिक शख्सियत हैं और उनके परिवार पर हमला बेहद निंदनीय और चिंता का विषय है। इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment