मुंबई: साउथ मुंबई डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संविधान के महत्व और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "जब सबके पैर लाइब्रेरी की तरफ मुड़ेंगे, तब भारत को महान बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।” इस विचार के जरिए युवाओं और समाज को शिक्षा, ज्ञान और संविधान की समझ की ओर प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अमीन पटेल, जो महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के डिप्टी लीडर भी हैं, ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को एक मजबूत और समानता आधारित संविधान दिया, जो देश की नींव है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और न्याय को मजबूत करना चाहिए।
नेताओं ने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समाज सुधार का प्रतीक है। उनके विचार हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे और देश के विकास में मार्गदर्शन देते रहेंगे।
अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए सिद्धांतों-समानता, शिक्षा और संविधान के सम्मान को अपने जीवन में अपनाएं।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment