आजमगढ़ में टैलेंट का सम्मान: SSP ने UPPCS-2024 टॉपर्स को किया सम्मानित, गूंजा “सपनों को पंख दो” संदेश





आजमगढ़। जनपद में प्रतिभा और परिश्रम का जश्न उस वक्त देखने को मिला जब पुलिस लाइन परिसर में UPPCS-2024 में चयनित अभ्यर्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार* ने खुद इन होनहार युवाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर कुल 06 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 
 अनुराग पाण्डेय (SDM)
अखिल पाण्डेय (Assistant Commissioner, Commercial Tax)
 पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार)
आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार)
आरती मिश्रा (Deputy Jailor)
 बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार) शामिल रहे।

समारोह के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी संघर्षपूर्ण सफलता यात्रा साझा की, जिसे सुनकर उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य पर फोकस बनाए रखकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

वहीं SSP डॉ. अनिल कुमार* और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन* ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, मजबूत अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने युवाओं को असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम न सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों के लिए सम्मान का क्षण था, बल्कि पूरे जनपद के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गया।

आजमगढ़ के इन सितारों ने साबित कर दिया  मेहनत रंग लाती है और सपनों को सच किया जा सकता है। 


संवाददाता ए के सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post