मुंबई: अमीन पटेल ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चॉकलिंगम से मुलाकात कर वर्ष 2002 से 2024 तक की मतदाता सूची की मैपिंग और आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान मुम्बादेवी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे मुंबई क्षेत्र के नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। विधायक ने मतदाता सूची में पारदर्शिता, त्रुटियों को दूर करने और फर्जी नामों पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौ मुंबई उठाए पारदि पर रोव
उन्होंने SIR प्रक्रिया को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सही तरीके से दर्ज हो सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो।
विधायक अमीन पटेल ने उम्मीद जताई कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया
इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देगा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता व विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment