आजमगढ़ लालगंज ब्लाक के दौना गांव में संचालित नूर जहां चिल्ड्रेन स्कूल में सी बी एस ई के मेधावी छात्रों को प्राइज़ दे कर सम्मानित किया गया।
जिस में श्रेया गौतम 97%ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसको 70000रुपया का चेक दिया गया, दूसरे स्थान पर आदर्श विश्वकर्मा जिनको 60000का चेक दे कर सम्मानित किया गया, तीसरे स्थान पर रहीमा बानो को भी 60000का चेक दे कर सम्मानित किया गया, चौथे स्थान पर अम्मार खान, पांचवें स्थान पर रिषभ पाण्डेय को 50000का चेक दे कर सम्मानित किया गया। इस के साथ साथ 28 और छात्रों को जो 90%से अधिक मार्क्स लाए थे उनको भी सम्मानित किया गया। 51ऐसे छात्र थे जो 85%से अधिक मार्क्स प्राप्त किए।
आज के प्रोग्राम के मुख्य अतिथि डॉक्टर साबिह खान m bbs न्यूरोलॉजिस्ट k g m u लखनऊ जो कि नूर जहां चिल्ड्रेन स्कूल दौना के छात्र थे
नूर जहां चिल्ड्रेन स्कूल दौना के मैनेजमेंट ने यह बताया कि जो छात्र 90%से 95%तक मार्क्स हासिल करते हैं तो उनकी आधी फ़ीस माफ़ होगी और जो छात्र छात्राएं 95%से 99%तक मार्क्स हासिल करते हैं तो उनकी पूरी फ़ीस माफ होगी।
प्रोग्राम का संचालन नूर जहां चिल्ड्रेन स्कूल दौना के हेड ऑफ इंग्लिश डिपार्टमेंट नदीम सर और अध्यक्षता मैनेजर नूर जहां चिल्ड्रेन स्कूल दौना हाजी इसरार अहमद ने किया।
इस अवसर पर वाइस मैनेजर हाशिम इसरार, प्रिंसिपल कुर्बान शेख, हातिम इसरार, तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह, कामरेड हामिद अली, बसही अकबाल पुर के प्रधान मोहम्मद सालेह समेत बड़ी संख्या में गार्जियन और मेधावी छात्र छात्राएं मौजूद थे।
संवाददाता जाबिर शेख
Post a Comment