फूलपुर में SSI व सिपाही के कांड’ की जांच CO को सौंपी गई





आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली में तैनात SSI गंगाराम बिंद और सिपाही अश्विन यादव पर ₹10,000 लेकर मामला सेटल कराने के आरोप सामने आए हैं आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत कर धन उगाही की कोशिश की
पीड़ित का कहना है कि ₹5,000 विपक्षी को देने और ₹5,000 खुद रखने की बात कही गई है पैसे देने से इनकार करने पर कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया पीड़ित ने इस मामले में SP आजमगढ़ को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी (CO) फूलपुर को जांच सौंपी गई है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी अब सबकी नजर जांच पर टिकी हुई है क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी,



संवाददाता जाबिर शेख 

Post a Comment

Previous Post Next Post