शाहजहांपुर में समाजसेवी विनय अग्रवाल को विधायक बनाने की मांग तेज




शाहजहांपुर। जिले के प्रमुख समाजसेवी विनय अग्रवाल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनके विनम्र स्वभाव, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए स्थानीय लोगों के बीच उन्हें विधायक बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, विनय अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण हर वर्ग के लोग उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे सेवा-भावी व्यक्ति को जनप्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र का विकास और अधिक गति पकड़ सके। लोगों का विश्वास है कि विनय अग्रवाल जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकते हैं। बताते चले कि कोरोना काल के दौरान भी विनय अग्रवाल ने तन, मन और धन से सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों की हर संभव मदद की। उनका सबसे सराहनीय कार्य ‘परी आपकी रसोई’ पहल रही, जिसके तहत दो शाखाओं के माध्यम से मात्र 10 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल ने गरीब और जरूरतमंद वर्ग के बीच खास पहचान बनाई है। क्षेत्र में उनके समर्थन में लगातार माहौल बनता नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में यह जनसमर्थन किस दिशा में आगे बढ़ता है।


अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post