शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग का शिकार बना हुआ है। यहां आने वाले लोग अपनी कारें परिसर के अंदर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे अधिकारियो को अपनी गाड़ी खड़ी करने व निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। जिससे आने-जाने का रास्ता संकरा हो जाता है। स्थिति यह है कि बाइक या पैदल आने वाले फरियादियों को निकलने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग व्यवस्था ठीक न होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारों के अव्यवस्थित खड़े होने से कई बार जाम जैसे हालात बन जाते हैं। फरियादियों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर पार्किंग की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और कलेक्ट्रेट परिसर में सुचारु आवागमन बना रहे।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment