पुवायाँ (शाहजहाँपुर): जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायाँ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
25 अप्रैल 2026 को पुवायाँ थाने में एक महिला द्वारा तहरीर दी गई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसकी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोग—पति मोहित, ससुर सुरेश और सास जयदेवी—अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और अंततः विष देकर मारने का प्रयास किया गया।
इस शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 85, 80(2) और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 91 BNS (दहेज हत्या से संबंधित) की वृद्धि की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में गठित टीम को आज गुप्त सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि वांछित अभियुक्त भागने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और दोपहर करीब 12:10 बजे अभियुक्त अनुज उर्फ मोहित (26 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment