खुटार (शाहजहांपुर)। सूत्रों के अनुसार खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिससे परिजन भड़क उठे और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी।
मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्र बताते हैं कि स्टाफ ने परिजनों को काफी देर तक समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और बाद में समझौता करवा दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक CHC में स्टाफ के व्यवहार को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, और प्रसव के मामलों में बाहर भेजने की चर्चा भी क्षेत्र में होती रहती है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment