शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बीती 3 फरवरी 2026 को मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी गुड्डू सिंह यादव ने न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि जमकू, ठाकुर, पार्वती और अभिषेक ने उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। हमले में गंभीर रूप से घायल उनके भाई की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 56/2026 के तहत धारा 115(2), 103(1) और 110 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। लगातार दबिश के बीच शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपना सामान लेने के लिए घर आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल स्थित जे.सी. बाबा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर बहादुरपुरा मार्ग से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार
अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment