निषाद राज जयंती पर झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा केवट सामाजिक सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर जौनपुर  नगर के चुंगी चौराहे के समीप निषाद राज्य जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन तुलसीराम केवट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न गांव से आए लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु पूरे नगर में भ्रमण करते रहे। जिससे पूरा वातावरण भक्ति में और उल्लासपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण निषाद उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला मछलीशहर जिला अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में डॉक्टर राजभूषण निषाद ने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आवाहन किया, उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को शिक्षित होना आवश्यक है, तभी समाज का समुचित विकास संभव है, साथ ही उन्होंने निषाद राज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदेशों को अपनाने की प्रेरणा दी। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री स्कंद पटेल, डॉ रामचंद्र बिंद, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता राजीव पटेल ,डॉक्टर अनुराग बिंद,सूरज केवट,चंद्र शेखर बिंद,मेहीलाल गौतम, शिवराज बिंद,गोलू बिंद ,सुनील बिंद,अशोक बिंद,राहुल बिंद,डॉक्टर महेश प्रताप बिंद,दिनेश बिंद, हरीश चंद्र बिंद, राम आसरे बिंद ,श्याम सुंदर बिंद , विजय कुमार बिंद तथा बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। और पूरे आयोजन में सामाजिक एकता उत्साह एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम बिंद एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसीराम केवट द्वारा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post