दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर




गोंडा शुक्रवार की देर रात जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिनारा के मजरा बनकटा निवासी दो युवकों की असमय मौत हो गई, जिससे परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू तिवारी और नीरज शुक्ला किसी तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राजापुर परसौरा के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।

प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी  पत्रकार  अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post