दर्दनाक सड़क हादसा: युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर घायल





गोंडा, इटियाथोक थाना क्षेत्र के लोहरिया गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। हादसे में 24 वर्षीय युवक उमाशंकर शुक्ल की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि उमाशंकर शुक्ल (पुत्र बड़े बच्चा शुक्ल) अपने साथी 22 वर्षीय सुधांशु द्विवेदी (पुत्र बसंत कुमार द्विवेदी) के साथ बाइक पर सवार थे। इसी दौरान अचानक हुए सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घायल सुधांशु द्विवेदी का इलाज गोंडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी         
 पत्रकार अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post