बारात में महिलाओं की वीडियो बनाने पर नेताजी की पिटाई




शाहजहांपुर। रौजा क्षेत्र के एक रंगीन मिजाज नेता की पड़ोसी जनपद में आयोजित बारात में जमकर पिटाई हो गई। आरोप है कि महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि नेताजी एक बारात में शामिल होने के लिए पड़ोसी जिले की एक तहसील क्षेत्र में गए थे। वहां डीजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान नेताजी ने मोबाइल से उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। महिलाओं ने इसका विरोध किया और आपत्ति जताई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध के बावजूद जब नेताजी नहीं माने तो कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और मौजूद महिलाओं व अन्य लोगों ने नेताजी और उनके साथियों की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान उनके साथ आए कुछ लोग भी मारपीट की चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post