मुंबईः पायधुनी इलाके से दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस ने जनता से मांगी मदद।


मुंबई: दक्षिण मुंबई के पायधुनी इलाके से दो नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय फरहान और 11 वर्षीय महबूब शेख पायधुनी पुलिस स्टेशन की हद से गायब हो गए हैं।
परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे आखिरी बार इलाके में एक साथ देखे गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और घबराहट का माहौल है।
पायधुनी पुलिस स्टेशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बच्चों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को ये दोनों बच्चे कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पायधुनी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। समय पर मिली सूचना बच्चों को सुरक्षित वापस लाने में अहम साबित हो सकती है।
इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन भी बच्चों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post