77 केन्द्रों पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 1966 मरीजों को मिला उपचार





आजमगढ़ रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी/एडिशनल सीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने पीएचसी बनकट (बिलरियागंज), पीएचसी अजमतगढ़ एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मेले में जनपद के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन हुआ, जिसमें कुल 1966 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 793 पुरुष, 885 महिला एवं 288 बच्चे शामिल रहे। मेले में 78 चिकित्सक एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही।
मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीजों को उपचार प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 330 गैस्ट्रो, 301 डायबिटीज, 213 त्वचा, 163 श्वसन, 106 उच्च रक्तचाप, 46 लीवर, 13 टीबी एवं 22 एनीमिया के मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 95 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई तथा 122 कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
मेले में 108 मरीजों की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच की गई, साथ ही 30 गोल्डन कार्ड बनाए गए। अन्य रोगों के 795 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया तथा 10 मरीजों को उच्च संस्थान हेतु रेफर किया गया।
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुँचाया जाए।

                                
                                     

Post a Comment

Previous Post Next Post