चार्ज लेते ही एक्शन: आधी रात अस्पताल पहुंचकर CDO उत्कर्ष द्विवेदी ने दिखाए सख्त तेवर




शाहजहांपुर। नवागत मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने कार्यभार संभालते ही साफ कर दिया कि जनपद में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। चार्ज लेने के कुछ ही घंटों के भीतर देर रात 11:20 बजे जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण कर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही का कड़ा संदेश दे दिया।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में 25–30 मरीज भर्ती मिले। ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर उपस्थित पाए गए, जिनसे मरीजों के उपचार की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली गई। CDO ने न केवल कागजी व्यवस्था देखी, बल्कि मरीजों की हालत का भी मौके पर जायजा लिया, जिससे जमीनी हकीकत सामने आ सके।वही दवाओं की जांच में सख्ती, एक्सपायरी पर खास नजर
निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाइयों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से एक्सपायरी दवाओं का सत्यापन कराया गया, जो अक्सर सरकारी अस्पतालों में बड़ी लापरवाही का कारण बनता है। सभी मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति भी चेक की गई, जिससे अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का संकेत मिला।*साफ-सफाई और स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी*CDO ने मेडिकल ऑफिसर को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें और वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही, CMS से बातचीत कर रात के समय स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, क्योंकि सबसे ज्यादा दबाव इसी समय इमरजेंसी सेवाओं पर रहता है।*वही निरीक्षण के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए CDO ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों का सहयोग लेने के निर्देश दिए.


अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post