शाहजहांपुर। प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अपराजिता सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें अब बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में जिले में कई विकास योजनाओं को गति मिली, जिसकी सराहना भी की गई। वहीं, अपराजिता सिंह के स्थान पर अब उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। उत्कर्ष द्विवेदी इससे पहले सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उनसे जिले में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
तबादले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपराजिता सिंह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं, वहीं नए सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
जनपद के विकास कार्यों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं कि नए सीडीओ किस तरह से योजनाओं को आगे बढ़ाते हैं और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारते हैं।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment