ऑपरेशन दहन के अंतर्गत 864.184 किग्रा मादक पदार्थों लगभग ₹7.35 करोड़ मूल्य के गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम सहित नशीले पदार्थ नष्ट



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ में विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु न्यायालय सम्बंधित प्राधिकारी के आदेशानुसार ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा कार्यवाही की गई। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम एवं अन्य मादक पदार्थों सहित कुल 864.184 किलोग्राम नशीले पदार्थ तथा लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स का विधिसम्मत विनष्टीकरण कराया गया।
उक्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत ₹7,35,55,640 (सात करोड़ पैंतीस लाख पचपन हजार छह सौ चालीस रुपये) आंकी गई है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा0 लि0, भादो, माहुल, मार्टीनगंज (थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से संपन्न कराई गई। संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया गया।
इस कार्यवाही के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) जl आजमगढ़, उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा प्रभारी विशेष मालखाना निस्तारण सेल, आरक्षी प्रदीप कुमार शाह एवं आरक्षी मुकेश कुमार गिरी (डीसीआरबी) सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यवाही मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य अवैध नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post