शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवती ने गर्रा पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, जिससे आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक पुल पर पहुंची और बिना कुछ कहे नदी में कूद गई। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment