गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चकरसूल गांव में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता हाजिरा बेगम ने बताया कि लव मैरिज के दो साल बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और उसके साथ मारपीट की गई।
हाजिरा बेगम के अनुसार, उसने करीब दो वर्ष पहले लायक अली उर्फ शेरा से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद पति और उसके भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता का यह भी कहना है कि लायक अली ने अपनी पहली शादी और दो बच्चों की जानकारी छिपाकर उससे विवाह किया था। जब उसे इस बात की जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे घर से निकाल दिया गया।
बताया जा रहा है कि हाजिरा बेगम एसएमआई महाविद्यालय की छात्रा है। शादी के बाद कुछ समय तक उसे ससुराल में रखा गया, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ती चली गई।
पीड़िता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी
पत्रकार अंकित कुमार शर्मा
Post a Comment