शाहजहांपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सदर कोतवाली के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कई महीनों से खराब हालत में लटके हुए हैं। जिम्मेदारों की नजर इन पर नहीं पड़ रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली जैसे संवेदनशील स्थान पर ही जब ‘तीसरी आंख’ बेअसर हो जाए, तो शहर की बाकी सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। कैमरे लटकने के कारण आने-जाने वालों की कोई निगरानी नहीं हो पा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई बार इसकी खबर सोशल मीडिया पर भी चल चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि इसी तरह लापरवाही जारी रही और कोई बड़ी वारदात हो गई, तो उसे रिकॉर्ड करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होगा। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द कैमरों को दुरुस्त कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी घटना की सटीक निगरानी हो सके और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।
UP Police Dig Range Bareilly Shahjahanpur Police MYogiAdityanath
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment