संवाददाता अजय सिंह
शाहजहांपुर तिलहर थाना तिलहर क्षेत्र में सड़क किनारे यूकेलिप्टस का पेड़ काटते समय बड़ा हादसा हो गया। पेड़ अचानक पास से सड़क पर जा रहे दो युवकों पर गिर गया, जिससे अंकुश पुत्र स्व. मटरू और उसका साथी विशाल पुत्र बुधपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना ढकिया रघा गर्रा नदी के पुल के समीप की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया।
घायल युवक की मां राजकुमारी ने पेड़ काटने वालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना तिलहर में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है,
Post a Comment